Deoghar news ; सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्स-रे सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

आइडीबीआई बैंक ने सीएसआर फंड के तहत सदर अस्पताल को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करायी है. मशीन मिलने से डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मरीजों को मिलेगी.

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी. अस्पताल में जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे मरीजों को सस्ती और बेहतर जांच सुविधा मिलेगी. अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, आइडीबीआई बैंक ने सीएसआर फंड के तहत सदर अस्पताल को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करायी है. मशीन को स्थापित करने के लिए एमसीएच बिल्डिंग में आईसीटीसी सेंटर के समीप एक कमरे का चयन किया गया है. वहां रंग-रोगन समेत अन्य आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुषमा बर्मा ने बताया कि मशीन इंस्टॉल करने से पहले कमरे को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है. छोटे-छोटे तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद कंपनी के इंजीनियर मशीन को स्थापित करेंगे. इसके बाद विधिवत उद्घाटन कर सेवा शुरू कर दी जायेगी. डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू होने से मरीजों को निजी केंद्रों पर अधिक पैसे खर्च करने की मजबूरी से राहत मिलेगी, साथ ही अस्पताल में जांच व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >