RPF स्थापना दिवस पर जवानों ने किया योग, बैरक परिसर में लगाए पौधे

आरपीएफ स्थापना दिवस पर जसीडीह बैरक परिसर में योग और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. जवानों ने योग किया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया.

संवाददाता, देवघर: रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के बैरक परिसर में योग और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के सभी अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

योग प्रशिक्षक ने जवानों को योग के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी. इसके बाद जवानों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया.

योग से स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

योग कार्यक्रम के बाद "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बैरक परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गये. पौधारोपण के बाद जवानों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.


पौधरोपण करते RPF जवान.

कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और रेल यात्रियों की सुरक्षा में बल की भूमिका पर भी चर्चा की गयी.


यह भी पढ़ें:

AIIMS देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

जवानों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान जरूरी

आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने कहा कि आरपीएफ का स्थापना दिवस जवानों के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है. यात्रियों की सुरक्षा के साथ जवानों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से जवानों को तनाव कम करने और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाए गये हैं और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया है.

मौके पर एसआइ प्रदीप राव, संतोष कुमार समेत अन्य आरपीएफ अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >