Deoghar news : श्रावणी मेला क्षेत्र से जुड़ी सड़कों की मरम्मत में खर्च होंगे 22 करोड़, विभाग ने भेजा प्रस्ताव

श्रावणी मेला को लेकर पथ निर्माण विभाग ने मेला क्षेत्र की कई सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है. इस पर 22 करोड़ खर्च होगा.

संवाददाता, देवघर. श्रावणी मेला क्षेत्र से जुड़ी 30 सड़कों की मरम्मत रंग-रोगन व रोड मार्किंग में पथ निर्माण विभाग से 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पथ निर्माण विभाग ने मेला से जुड़ी सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है. इसमें नगर निगम से प्राप्त सड़कों की सूची भी शामिल है.

मेला से जुड़ी सड़कों में भुरभुरा मोड़ से शिवगंगा, कांवरिया पथ का लिंग रोड दर्शनियां मोड़ तक, पंडित बीएन झ रोड, साइबर थाना से एलआइसी मोड़, पंडित बीएन झा रोड से सीडी द्वारी पथ होते हुए बाजार समिति गेट तक, कुंडा मोड़ से नया समाहरणालय गेट तक, आंबेडकर चाैक से सत्संग आरओबी तक, जटाही मोड़ से गिधनी मोड़, देवघर-दर्दमारा रोड, देवघर कॉलेज रोड, कुशमाहा मोड़ से कालीपुर, चकाई जलमाव रोकने के लिए मैस्टिक वर्क, रोहिणी गेट से रेलवे फाटक तक, देवघर-दर्दमारा रोड, रिखिया-दर्दमारा रोड, सत्संग-भीरखीबाद रोड, रिखिया-मोहनपुर रोड, बैजनाथपुर-कोरियासा रोड सहित कई सड़कों में गैनेटरी व रोड मार्किंग वर्क होगा. 15 मई तक इन सारे कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर कर निर्माण कार्य चालू किये जायेंगे. 30 जून तक सभी कार्यों को पूरा करना है. इसमें कई ऐसी सड़कों निगम के अधीन है, जिसे पथ निर्माण विभाग द्वारा कालीकरण किया जायेगा.

हाइलाइटर

15 मई तक इन सारे कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद होगा टेंडर

निर्माण कार्य चालू किये जायेंगे, 30 जून तक सभी कार्यों को करना है पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >