Deoghar News : सावधानी की पाठशाला में बच्चों ने पेंटिंग से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को आरएल सर्राफ हाइस्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के माध्यम से समाज को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.

संवाददाता, देवघर : सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को आरएल सर्राफ हाइस्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के माध्यम से समाज को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. सावधानी की पाठशाला थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग, मोबाइल फोन के प्रयोग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने जैसे खतरों को प्रभावी ढंग से उकेरा. प्रतियोगिता में मातृ मंदिर स्कूल की पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान, कस्तूरबा विद्यालय मोहनपुर की प्रीति कुमारी ने द्वितीय तथा आरएल सर्राफ हाइस्कूल के फैजल आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में श्रीकांत जायसवाल व बेबी कुमारी शामिल रहीं. सभी प्रतिभागियों को डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में डीइओ विनोद कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन शिव कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या जुली प्रसाद उपस्थित थीं. समापन के अवसर पर सभी ने सड़क सुरक्षा के नारों के साथ जागरूकता का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, शिव कुमार राय, त्रिलोक नाथ मिश्रा, प्रविंद कुमार, अजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >