134 गांवों के सुधरेंगे हालात, बनायी जायेंगी पक्की सड़कें, सर्वे हुआ शुरू

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के 134 गांवों में नयी सड़कें बनायी जायेंगी. इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग (आरइओ) ने इन 134 गांवों में सर्वे शुरू कर दिया है.

देवघर : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के 134 गांवों में नयी सड़कें बनायी जायेंगी. इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग (आरइओ) ने इन 134 गांवों में सर्वे शुरू कर दिया है. आरइओ के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सर्राफ ने बताया, 250 की आबादी वाले गांवों को पीएमजीएसआइ में शामिल किया जायेगा. 134 गांवों में पक्की सड़क नहीं है. यही नहीं, मुख्य सड़कों ये सभी गांव नहीं जुड़ पाये हैं. सभी वंचित 250 आबादी वाले गांवों की सड़कों की लंबाई व चौड़ाई का सर्वे शुरू कर दिया गया है. सर्वे के बाद डीपीआर तैयार होगा. स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी होगा. सबसे अधिक देवघर प्रखंड के 30 गांव पक्की सड़क से वंचित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >