देवीपुर में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल

देवीपुर के चौधरीडीह मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना

देवीपुर. थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चौधरीडीह मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. मृतका की पहचान 55 वर्षीय जहिरन बीबी के रूप में हुई है. वहीं उनके पति अख्तर आलम इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. दरअसल, जहिरन बीबी और उनके पति मधुपुर के दुधानी से बाइक पर सवार होकर देवीपुर थाना क्षेत्र के कोरियाटीला जा रहे थे. वे अपनी बेटी और दामाद से मिलने जा रहे थे, जो स्वयं भी हाल ही में बिहार में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सत्संग-भीरखीबाद मुख्य सड़क पर कोरियाटीला के पास जाम लगा दिया. सूचना पाकर देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हाइलार्ट्स : आक्रोशितों ने सत्संग-भीरखीबाद मुख्य सड़क पर कोरियाटीला के पास किया जाम गंभीर रूप से घायल अख्तर आलम धनबाद रेफर देवीपुर के चौधरीडीह मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >