तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारा धक्का, युवक घायल

सारवां में मनीगढ़ी-बोचबांध मुख्य पथ पर बजरंगी चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीगढ़ी-बोचबांध मुख्य पथ पर बजरंगी चौक के पास ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, ताराजोरा के टहलू मंडल (35) मोटरसाइकिल से बोचबांध मोड़ से घर जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया. साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, सड़क हादसे की जानकारी पाकर परिजन और ग्रामीण जमा हो गये और घायल को इलाज के लिए देवघर ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >