भोला है भंडारी’ से ‘नाचे भोला’ तक, रिया अदिति के सुरों में डूबा शिवलोक, देखें तस्वीरें

श्रावणी मेला में रिया अदिति के शिवभक्ति गीतों ने मोहा मन. 'बाबा लेके चलियो' सहित अनेक भजनों पर झूमे श्रद्धालु. देखें तस्वीरें.

संजीत मंडल देवघर. श्रावणी मेला के तहत सोमवार को शिवलोक परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच शिवभक्ति के सुरों से गूंज उठा. गायिका रिया अदिति ने अपने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक भक्ति में झूमते रहे.

रिया अदिति ने "बाबा लेके चलियो...", "भोला है भंडारी..." और "नाचे भोला हर हर..." जैसे एक से बढ़कर एक शिवभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. इसके अलावा "भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम" और "छाप तिलक" की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा.

रिया अदिति और बीके विराज ने जमाया रंग

शिवलोक परिसर में अंतिम सोमवारी की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

गायिका रिया अदिति के साथ गायक बीके विराज ने सुरों का संगम पेश किया. दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक तालियां बजाते और झूमते नजर आये. साजिंदों में विकास, सुशील, छोटू, हरि नारायण और सुजोय ने अपने संगीत से कार्यक्रम में रंग भर दिया.

मंच का संचालन उद्घोषक गौरव गोरे ने किया. उनकी प्रस्तुति और मंच संचालन ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया.

झांकी और कथा वाचन ने भी मोहा मन

शिवलोक परिसर में अंतिम सोमवारी की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शिवभक्ति से ओतप्रोत झांकी और संगीत की प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. कथा वाचन नंदलाल पंडित ने किया, जबकि अवि सांवरिया एंड ग्रुप की झांकी ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

श्रावणी मेला के दौरान सांस्कृतिक मंच पर आयोजित इस भक्ति संध्या में संगीत, कथा और झांकी का ऐसा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा शिवलोक परिसर देर तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >