शिव-पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर श्रद्धालुओं के बीच जूस व ग्लूकोज वितरण

देवीपुर प्रखंड की जीतजोरी पंचायत के पीपरबदिया गांव में अनुष्ठान

देवीपुर. देवीपुर प्रखंड अंतर्गत जीतजोरी पंचायत के पीपरबदिया गांव में शिव-पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सराहनीय पहल की गयी. संस्था द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के बीच रियल जूस एवं ग्लूकोज का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली. इस दौरान संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ. मनोज कौशिक ने अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को जूस एवं ग्लूकोज पिलाया. कार्यक्रम में मचनाटिला विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार तथा जीतजोरी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव के निर्देशन में संस्था की टीम ने व्यवस्था संभाली. टीम के सदस्य सोनाली, सुमित्रा एवं राजकुमार ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया. दूसरी ओर, संस्था की ओर से जमुई जिले के सोनो प्रखंड स्थित चरका पत्थर थाना के पास एसएसबी टीम द्वारा कैंप लगाकर राहगीरों को धूप से राहत देने के लिए ग्लूकोज पिलाया गया. इस पहल से राहगीरों को तेज धूप में काफी राहत महसूस हुई. संस्था की इस सामाजिक सेवा की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >