पथलजोर व जाभागुड़ी शिविर में परिसंपत्तियों का किया वितरण

पथलजोर व जाभागुड़ी पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार सप्ताह का हुआ आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की पथलजोर व जाभागुड़ी पंचायत सचिवालय में शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपके सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ यामुन रविदास, प्रमुख पदमनी देवी, मुखिया मोहन किस्कू व मोनिता मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे. जिनमें स्वास्थ्य, मनरेगा, पेयजल व स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, आजीविका मिशन, बैंक, बिजली विभाग आदि के समस्याओं का आवेदन प्राप्त किया. अबुआ आवास, मंईयां सम्मान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जन्म, राजस्व, उद्यान विभाग, मनरेगा, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, आपूर्ति समेत अन्य विभाग से जाभागुड़ी में 425 व पथलजोर में 245 आवेदन लिया गया. वहीं, लोगों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, बीपीओ विकास कुमार, सुभाष कुमार, अभिजीत कुमार, जिप सदस्य सोनी सोरेन, पंसस सामोली हांसदा, गौतम कुमार, विष्णु राय, प्रदीप राय, प्रियंका कुमारी, इग्नेशियस टुडू, नियाज खान, प्रदीप कुमार दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पथलजोर व जाभागुड़ी पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार सप्ताह का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >