हटाये गये कुंडा थानेदार, विकास बने नया प्रभारी

एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को हटाने संबंधी आदेश जारी किये जाने का मामला सामने आया है.

देवघर. प्रशासनिक दृष्टिकोण से एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को हटाने संबंधी आदेश जारी किये जाने का मामला सामने आया है. उनकी जगह करौं थाना प्रभारी विकास पासवान को कुंडा थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. साथ ही करौं थाने का नया प्रभारी साइबर थाने के एसआई अमर कुमार को बनाया गया है. दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने नवपदस्थापित थाने में योगदान भी दे दिया है. हालांकि कुंडा थाना के तत्कालीन प्रभारी प्रशांत को हटाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना के पूर्व थानेदार प्रशांत को निलंबित किये जाने की चर्चा है. हालांकि, पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बताने से बच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >