विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

चितरा के दुखिया बाबा शिव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

चितरा. दुखिया बाबा शिव मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा चितरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. जय श्रीराम और हरि नाम के उद्घोष, शंखध्वनि तथा भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा. कलश यात्रा की शुरुआत स्थानीय घीया तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार और जल पूजन के साथ हुई. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर यात्रा आरंभ की. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया. गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच यात्रा ऊपर चितरा, नयी कॉलोनी, तिवारी चौक, गांधी चौक होते हुए हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची और फिर यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई. यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए दही-शर्बत और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेका नारायण देव ने बताया कि महायज्ञ क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना से आयोजित किया गया है. आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और रासलीला का आयोजन होगा. — विष्णु यज्ञ में सुख-शांति, समृद्धि व जनकल्याण की मंगलकामना चितरा के दुखिया बाबा शिव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ चितरा क्षेत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >