करौं. प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण में श्रीश्री 1008 सप्त चंडी महायज्ञ शनिवार से प्रारंभ होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यज्ञ को लेकर पंडाल, यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है. शनिवार को कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे ढोल के साथ जयंती नदी के जामडाबर घाट में 1008 कुमारी कन्याएं व महिलाओं की ओर से निकाली जायेगी. अनुष्ठान में भजन गायक हेमंत दुबे, स्नेहा सरगम, सुरुचि सिंह, अंजली भारती, परशुराम बाबा, महेंद्र शास्त्री, चिंटू सेवक आदि कलाकारों की ओर से भजन की प्रस्तुति दी जायेगी. ग्रामीणों ने मंदिर व आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था में लगे हुए है. यज्ञ में आने महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था की गयी है. यज्ञ को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. यज्ञ 18 से 25 अप्रैल तक चलेगा. अनुष्ठान बनारस व कांको मठ धनबाद से आये पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आयोजित किया जायेगा.
सप्त चंडी महायज्ञ यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा आज
मधुपुर: करौं के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान
