सारठ में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

सारठ के आलुवारा गांव में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के आलुवारा गांव में नवनिर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान 251 कन्याओं व महिलाओं ने सिर में कलश गांव का भ्रमण करते हुए पतरो नदी घाट पहुंची. इस दौरान पंडित आचार्य पंचानंद शांडिल्य, रितेश पांडेय व पंचानंद पांडेय, यजमान बलराम चौबे सपत्नीक को विधि-विधान से पूजा अर्चना कराने के बाद कलश में जल भरवाया. जल भरा कर कलश यात्रा ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ मंदिर प्रांगण पहुंची. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूजा पाठ का शुभारंभ किया गया. वहीं, नवादा पंचायत के पंसारी उपरबांधी गांव में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली. कन्या कुमारी महिलाएं कलश लेकर गांव पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पतरो नदी के पंसारी घाट पहुंची. जहां पर आचार्य ध्रुव तिवारी, यजमान बबलू सिंह व उनकी पत्नी गीता देवी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश में जल भरवाया कर कलश लेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे. जहां पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू किया गया. मौके पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, बामनगामा पंचायत के मुखिया इंद्रदेव सिंह, ग्रामीण संजीव सिंह, करुणा सिंह विवेकानंद सिंह, नितेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >