आरएसएस शताब्दी वर्ष पर मधुपुर में मनाया विजयादशमी उत्सव

कर्णेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष का आयोजन

करौं. स्थानीय कर्णेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला व प्रखंड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए. इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि भारत की सभ्यता एवं संस्कृति विश्व में एक मिसाल कायम किया है. यहां की सभ्यता से बढ़कर विश्व में कोई देश में ऐसी सभ्यता देखने को नहीं मिलता है, जिसे हमें बहुत ही गौरव महसूस होता है. उन्होंने कहा कि आज हमें भारत की संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने के लिए आगे आना होगा. तभी हम इस संस्कृति को बचाने में कामयाब हो सकते हैं. लोग भारत के संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने में कंधे से कंधे मिलाकर चलने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि हमारी आपसी फूट के कारण वर्षों पहले अंग्रेजों ने देश में शासन करने का काम किया जो अब कभी ऐसा समय भारत वर्ष में नहीं आने दिया जायेगा. मौके पर संघ के प्रकाश मंडल, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दिलीप यादव, नीरज कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार मनोज कुमार, मोहन कुमार कृष्ण पोद्दार, अशोक यादव, गुलशन सिंह,नंदलाल तिवारी, विश्वनाथ रवानी, दिलीप भैया, राहुल चौधरी, प्रकाश यादव, रूपेश सिंह समेत दर्जनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भारत की संस्कृति व सभ्यता विश्व में एक मिसाल : पूर्व मंत्री

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >