मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के एक्सल डाटा सर्विस सेंटर में दीपावली की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से दीपावली की रोशनी और खुशियों को जीवंत कर दिया. रंगोली में आकर्षक दीये, सुंदर मोर की आकृति उकेरी. इसके अलावा स्वागत द्वार, रंगीन गुड़िया सहित अनेक खूबसूरत डिजाइनों की रंगोली बनाया. छात्रों द्वारा बनायी गयी सुंदर रंगोलियों की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर केंद्र के संचालक राजेश रोशन, आर्यन वेद, ओम प्रकाश सिंह, विकास वर्मा, सौरभ, विपिन, कौशल किशोर, अमरदीप, जुली, प्रियंका, पिंकी, शोभा, दीपा शिखा, रानी सहानी, पल्लवी, तारा, सोनम, स्नेहा राजेश, सुनीता, विनय, सपना, अर्चना, कृष्णा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
