पत्रकारों पर बढ़ते हमले लोकतंत्र के लिए खतरा: पूर्व मंत्री

रणधीर सिंह ने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील

चितरा. राज्य में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने गहरी चिंता जतायी है. उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उन पर हमले होना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है. उन्होंने हाल ही में हजारीबाग और देवघर जिले के मोहनपुर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और धमकी की घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे गंभीर बताया. उनके अनुसार, ये घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि असामाजिक तत्वों के बढ़ते मनोबल को भी दर्शाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में प्रशासन की ढिलाई के कारण दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती, जिससे ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं. रणधीर सिंह ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी नीति बनाने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों पर हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है. वहीं,

चितरा के पत्रकारों ने भी मोहनपुर और हजारीबाग की घटनाओं की कड़ी निंदा की. उन्होंने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >