देवीपुर: धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

प्रखंड में धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस

देवीपुर. प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के दर्जनों गांवों में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जय श्री राम और जय हनुमान जैसे धार्मिक उद्घोषों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान महावीरी झंडा भी बड़े उत्साह के साथ निकाला गया. जुलूस देवीपुर बजरंगबली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर राजपुरा काली मंदिर, खम्हार, कोलहड़िया मोड़ सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया. कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और हर मोर्चे पर निगरानी रखी गयी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >