राजस्थान के सीएम भजनलाल पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा-अर्चना

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने देवघर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. बाबा का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि, उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

संवाददाता, देवघर.

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने देवघर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. कड़ी सुरक्षा के बीच उनके तीर्थ पुरोहित शशिनाथ बलराज पंडा ने संकल्प पूजा करायी. इसके बाद मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के साथ गर्भगृह में प्रवेश किया. बाबा का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि, उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता की सेवा में लगातार लगे हुए हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की. इस अवसर पर विधायक नारायण दास समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >