देवघर में राजस्थान के मुख्यमंत्री की जनसभा आज

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज देवघर शहर पहुंचेगी. केकेएन स्टेडियम में भाजपा की जनसभा होगी. इस जनसभा को मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित करेंगे.

देवघर : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज देवघर शहर पहुंचेगी. केकेएन स्टेडियम में भाजपा की जनसभा होगी. इस जनसभा को मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित करेंगे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे आमंत्रित हैं. जनसभा में देवघर विधायक नारायण दास सहित सहित वरीय नेता भी आमंत्रित हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा होगी. केकेएन स्टेडियम में पंडाल बनाया गया है. जनसभा में 15 हजार लोगों के बैठने की सुविधा होगी. भाजपा के इस परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ता व जनता में उत्साह है. देवघर के बाद परिवर्तन यात्रा जरमुंडी व दुमका के लिए रवाना हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >