रेलकर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर स्टेशन प्रबंधक से दुर्व्यवहार का किया विरोध

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रेलकर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

प्रतिनिधि, जसीडीह.

आगरा कैंट स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों के अमानवीय व्यवहार के विरोध में रेलकर्मियों ने मार्च निकाला. शुक्रवार की शाम को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइस्मा) की जसीडीह शाखा ने कैंडल मार्च निकालकर इसका विरोध किया, जिसका नेतृत्व जसीडीह शाखा अध्यक्ष रतन कुमार ने किया. कैंडल मार्च में शामिल कर्मियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म सहित परिसर के अन्य स्थानों का भ्रमण किया. कर्मियों ने संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित स्टेशन प्रबंधक को न्याय दिलाने की मांग उठायी.

इस दौरान आइस्मा के सचिव राजीव कुमार व आसनसोल मंडल अध्यक्ष टी एन पंडित भी मौजूद रहे. कैंडल मार्च में परिचालन विभाग के कर्मचारियों के अलावा टीएक्सआर और टीआरडी विभाग के कर्मियों ने भी समर्थन देते हुए भाग लिया. आइस्मा पदाधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी रेलकर्मी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और संगठन कर्मचारियों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा. मौके पर स्टेशन मास्टर टीएन पंडित, डीएन कामती, श्याम चंद्र राजन, भगवान प्रसाद, रतन कुमार, अमित कुमार, अमरनाथ कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, विवेक राज, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, मन्दारेश्वर कुमार, गौरव कुमार, अजय कुमार, टीआरडी के उपेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार चौधरी, एमसी झा, एचके सिंह, पीके उपाध्याय, ब्रजेश कुमार, नंदन पासवान, मनोज प्रसाद, मधु कुमारी, ईश्वरलाल महतो आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >