मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के फागो, रामपुर व कानो गांव में बिजली विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान छापेमारी दल ने फागो निवासी हरेराम पंडित, कानो निवासी मो जमारुद्दीन अंसारी और रामपुर निवासी मो इस्माइल को विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़ा. मौके पर मुकेश मछुआ, वासुदेव दास, अजय कुमार नंदी, उदय यादव आदि विद्युत कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
