सारवां. प्रखंड के पूर्व सारवां क्षेत्र अंतर्गत सोनारायठाढ़ी पंचायत के मुखिया स्वर्गीय नीलकंठ राय की पत्नी तथा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की माता कौशल्या देवी (101 वर्ष) का शनिवार को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे हरिनारायण राय और उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर इस संसार में कोई नहीं होता. उन्होंने देर रात सोनारायठाढ़ी स्थित पैतृक आवास पहुंचकर पूर्व मंत्री हरिनारायण राय सहित परिजनों-संजय राय एवं अन्य सदस्यों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे. वहीं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया. इनमें सारवां बिशनपुर गढ़ के राजेश कुमार सिंह, पहारिया के पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, श्रीकांत सिंह, बनवरिया के शिबू सिंह, उदयनारायण सिंह और रामचंद्र सिंह शामिल हैं. सभी ने कौशल्या देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति देने की कामना की.
पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के मां के निधन पर पूर्व मंत्री ने जतायी संवेदना
सोनारायठाढ़ी में पूर्व मुखिया कौशल्या देवी का निधन, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
