शिव बारात में देवताओं के साथ भूत-पिशाच और शिवगणों की निकलेगी भव्य झांकी

पालोजोरी शिवमंदिर में पूजा कमेटी की बैठक

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में इस वर्ष भी धूमधाम से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जायेगा. इसके सफल आयोजन को लेकर कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर आयोजन कमेटी में शामिल सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी. कचुवासोली पंचायत के फतेहनाथ शिव मंदिर में आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबोल चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विमर्श किया. उसके उपरांत सभी ने निर्णय लिया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाये और इसके लिए विभिन्न तरह के सहायक कमेटी का गठन किया जाये. इसमें मुख्य रूप से आयोजन के लिए संयोजक के रूप में सुबोल चंद्र सिंह को जबकि कैलाश चंद्र मंडल को सह संयोजक का दायित्व दिया गया. इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम प्रभारी चंद्रदेव मोहली, सह प्रभारी गौतम यादव को बनाया गया. साथ ही पुजारी मोहन यादव एवं बम भोला मंडल गुल्लडीह की मंदिर परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा सहयोग राशि प्राप्त एवं आय व्यय का विवरण रखने की जिम्मेदारी रंजीत यादव और उमाकांत यादव को दिया गया. भरत पंडित व मंदू यादव श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था को देखेंगे. साज सज्जा युगल रजक व योगेंद्र सिंह के जिम्मे दिया गया. महाशिवरात्रि में बाबा की बारात का स्वागत गंगाधर मंडल, विकास कुमार, सरोज कुमार, निलेश कुमार, घनश्याम कुमार और रंजन कुमार को दिया गया. जबकि कार्यक्रम के दौरान स्टेज प्रभारी कारू चौधरी और दीपनारायण सिंह, मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कन्हाई राय, अरुण यादव, दशरथ भंडारी, उमेश यादव और पप्पू यादव को दिया गया. वहीं, कार्यक्रम का मुख्य संरक्षक सह अध्यक्ष कचुवासोली मुखिया कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल को बनाया गया है. जबकि पालोजोरी शिवरात्रि महोत्सव की तैयारी में कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं. महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का कार्य चल रहा है. इस वर्ष पालोजोरी महाशिवरात्रि के अवसर पर पश्चिम बंगाल के झांकी कलाकारों के द्वारा भव्य शिव बारात निकाली जायेगी. इसमें बसहा में सवार भोले शंकर, ब्रह्मा, विष्णु, कार्तिक गणेश व अन्य देवों के साथ भूत पिशाच की टोली आकर्षण का केंद्र होगा. इसके अलावा बगदाहा, खागा समेत अन्य जगहों पर भी भव्य शिव बरात का आयोजन होगा. हाइलार्ट्स : महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी में जुटी पूजा कमेटी फतेहनाथ व पालोजोरी शिवमंदिर में पूजा कमेटी की बैठक फतेहनाथ शिवरात्रि महोत्सव आयोजन कमेटी के सदस्यों को मिला दायित्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >