देवीपुर : आठ माह से पेमेंट नहीं मिलने पर मजदूरों ने दी आत्मदाह की धमकी

मजदूरी भुगतान न होने पर आत्मदाह की धमकी दी

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवघर एम्स निर्माण में कार्यरत मजदूरों व पेटी कॉन्ट्रेक्ट ठेकेदारों का विगत आठ माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने से श्रमिक क्षुब्ध हैं. उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं, मजदूरी भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों व मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया. इसको लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में मजदूरों व ठेकेदारों ने एम्स गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया. विदित हो कि एम्स के संवेदक एनकेजी व एनबीबीसी की ओर से एम्स का निर्माण कराया गया है जो पिछले पांच वर्षों से लगातार कार्य चल रहा है. मजदूरों का भुगतान पिछले आठ माह से एनकेजी व एनबीबीसी की ओर से भुगतान नहीं किया गया, जिससे मजदूर में काफी आक्रोश है. विरोध-प्रदर्शन पर बैठे श्रमिकों ने बताया कि पिछले आठ माह से एनकेजी द्वारा हमलोगों का भुगतान नहीं किया है. बताया कि जब भी पैसा मांगने जाता थे तो कहा जाता था कि पैसा भुगतान होने पर सभी को कर दिया जायेगा. पर अचानक एनकेजी के सभी स्टाफ बिना मजदूरी भुगतान किये निर्माणाधीन स्थल से फरार हो गये. साथ ही बताया कि अगर हमलोगों का भुगतान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो हम लोग एम्स परिसर में ही सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लेंगे. इस अवसर पर मौजूद ठेकेदारों एवं मजदूरों ने एम्स निदेशक को आवेदन देकर मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है. मौके पर कॉन्ट्रेक्टर पप्पू कुमार, राजेश सिंह, रमेश साह, पंकज कुमार झा, जमाल अंसारी, अमित कुमार, नूर इस्लाम, श्वेता कुमारी, एमडी एरव, लालटू कुमार सहित मजदूर सूरज कुमार, पप्पू कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. ———– एम्स गेट के समक्ष मजदूरों ने एजेंसी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन एजेंसी के सभी कर्मी, मजदूरों का भुगतान किए बगैर हुआ फरार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >