चितरा में सिस्टा ने मनायी आंबेडकर जयंती, समानता व सामाजिक न्याय का दिया संदेश

चितरा : एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के पास कार्यक्रम आयोजित

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के पास स्थित आंबेडकर स्मारक स्थल पर कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लॉइज एसोसिएशन (सिस्टा) द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत कार्तिक दास के भजन-कीर्तन से हुई जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. इसके बाद पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मुख्य अतिथि कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, विशेष अतिथि खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, थाना प्रभारी विपिन कुमार, जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा, एटक राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल समेत अन्य अतिथियों व सिस्टा पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सामाजिक समरसता और न्याय पर जोर दिया. मौके पर सिस्टा सचिव प्रसादी दास, एपीएम आशीष मिश्रा, संजय सोरेन, अरुण महतो, मनोज तिवारी, आरके दास, होपना मरांडी, लक्ष्मण दास, बीरबल दास, रामवचन दास, मनोज तिवारी, रघुनंदन सिंह, नवल किशोर राय, सदानंद पोद्दार, जुगल किशोर यादव, प्रमोद कुमार दास, अरुण महतो, वसीम अंसारी, राजकुमार, हरिकिशोर कोल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >