राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव मनाया

मधुपुर के कालीपुर टाउन में कार्यक्रम का आयोजन

मधुपुर. शहर के कालीपुर टाउन स्थित मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बौद्धिक कर्ता नीलू ने शस्त्र पूजन कर अपना विचार रखा. कहा कि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और आज शताब्दी वर्ष हम लोग मना रहे हैं. उन्होंने आदि शक्ति मां दुर्गा के बारे में पौराणिक कथाओं का वर्णन करते हुए शक्तिशाली राक्षस महिषासुर के वध के बारे बताया. कहा कि संघ विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहें है. साथ ही पंच परिवर्तन जैसे समरसता, पर्यावरण, कुटुम्भ प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य लेकर के शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. मौके पर आर्यन, प्रार्थना वाचक रमन, पप्पु, सौरव, ऋषभ, मुकेश, अनुभव, सन्नी, वीर भारद्वाज, अभिषेक, संजय यादव, गुड्डू दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >