देवघर के प्रीतम शर्मा को यंग एनवायरमेंटल साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा

असम यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रीतम शर्म को सम्मानित किया गया. उन्हें पर्यावरण संरक्षण व जल संसाधन पर उल्लेखनीय कार्य किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . शहर के बेलाबागान स्थित मठ बाड़ी कॉलोनी निवासी युवा शोधार्थी और शिक्षक प्रीतम शर्मा को पर्यावरण व शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित यंग एनवायरमेंटल साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (एफेस्टीएइडी-2026) के दौरान असम यूनिवर्सिटी, सिलचर में प्रदान किया गया. एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विभाग और एग्रो एनवायरनमेंटल डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल माह के अंत में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया था. प्रीतम शर्मा को जूलॉजी के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधन अध्ययन और शोध कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य है. यदि जल स्रोत सुरक्षित नहीं रहे, तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न होगा. उन्होंने शिवगंगा तालाब, नंदन पहाड़ तालाब और डढ़वा नदी को देवघर की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया और लोगों से जल स्रोतों में कचरा व प्लास्टिक नहीं डालने की अपील की. ॰अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देवघर के युवा को मिला प्रतिष्ठित सम्मान ॰जल संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता को लेकर समाज को दिया महत्वपूर्ण संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >