सोलर लाइट खराब है? सारठ में बस इस नंबर पर करें शिकायत

सारठ विधानसभा क्षेत्र में सोलर और हाई-मास्ट लाइटों की समस्याओं को लेकर अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.विधायक उदय शंकर सिंह ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे.

प्रतिनिधि, सारठ. सारठ विधानसभा क्षेत्र में खराब पड़ी सोलर और हाई-मास्ट लाइटों को दुरुस्त कराने के लिए अब लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सोलर लाइट एवं हाई-मास्ट लाइट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के लिए विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7070505999 जारी किया गया है.

बंद लाइट से लेकर बैटरी-पोल की खराबी तक की शिकायत

हेल्पलाइन नंबर पर क्षेत्रवासी खराब पड़ी सोलर लाइट, लाइट के नहीं जलने, दिन में सोलर लाइट जलने, पोल अथवा बैटरी में खराबी समेत अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे. इसके अलावा चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे हाई-मास्ट लाइट के बंद रहने की शिकायत भी इस नंबर पर की जा सकेगी.

शिकायत मिलते ही समाधान की पहल

विधायक की ओर से जारी सूचना में आम लोगों से अपील की गयी है कि क्षेत्र में कहीं भी सोलर या हाई-मास्ट लाइट खराब है और ठीक से काम नहीं कर रही है, तो इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें. शिकायत मिलने के बाद संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

रात में आवागमन में होगी सहूलियत

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और चौक-चौराहों पर लगी लाइटों के खराब रहने से लोगों को रात में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में शिकायत के लिए सीधे हेल्पलाइन उपलब्ध होने से खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की उम्मीद है.

विधायक चुन्ना सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि लाइटों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 7070505999 पर उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और शिकायतों का जल्द समाधान प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >