Deoghar News : 16 से केकेएन स्टेडियम में सजेगी बॉलीवुड कलाकारों की महफिल

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव से जुड़ी तैयारियों को संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समय पर पूरा करें. डीसी ने बताया कि तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन 16, 17 और 18 मार्च को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में होगा. महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ राज्यस्तरीय और बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम के दौरान भजन, फिल्मी संगीत, खोरठा व झूमर, कत्थक तथा शास्त्रीय नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी. बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, आमजनों के बैठने की व्यवस्था, भव्य पंडाल, अतिथि आवासन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. डीसी ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ स्थानीय स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश

इसके अलावा महोत्सव के दौरान वाहनों के पड़ाव के लिए क्लब ग्राउंड और सर्राफ स्कूल परिसर को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. डीसी ने बताया कि 16 मार्च को केकेएन स्टेडियम में महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा. कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग दिनों में अलग थीम पर आधारित आयोजन, फ्लावर शो, थ्री-डी शो, फूड कोर्ट और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी.

हाइलाइट्स

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने दिए जरूरी निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >