मधुपुर में काली पूजा की तैयारी जोरों पर

काली पूजा की तैयारी जोरों पर

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित गांधी मैदान में हर साल की तरह इस वर्ष भी मीना बाजार काली पूजा समिति की ओर से भव्य पूजा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पूजा कमेटी की अध्यक्ष झूमा मुखर्जी ने बताया कि इस बार पूजा में आकर्षण का केंद्र मां का पंडाल होगा. साथ ही इस वर्ष पूजा भव्य व बेहतर होगा. पूरे मैदान परिसर व रास्ते को जगमगाते लाइट से सजाया जायेगा. उन्होंने कहा कि लगभग 25 वर्षों से यह पूजा समिति पूरे विधि-विधान के साथ काली पूजा करती आ रही है. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कमेटी द्वारा किया जायेगा. कमेटी के सदस्य बबलू गोंड, अरविंद कुमार सिन्हा, राघव हाड़ी, राहुल जयसवाल, अनूप मिश्रा, राहुल कुमार जायसवाल, सत्यनारायण रवानी, बंटी कुमार हाड़ी, नवीन गुप्ता, अभिषेक पासवान, अंकित मंडल, विकास तिवारी, शिवम घोष, सूरज ठाकुर, संदीप रजक, बिनोद प्रसाद, किशोर बांसफार, संजय बांसफार, टिंकू आलम, निखिल, चंद्रवंशी समेत अन्य लोग पूजा की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >