सरकारी भूमि अतिक्रमण की दें सूचना : जिलाध्यक्ष

सारवां : ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ बैठक में लिया निर्णय

सारवां. ब्लॉक में शनिवार को ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा ने की. बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा हुई. साथ ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि हर माह की चार तारीख को अंचल कार्यालय में प्रशासनिक बैठक में नहीं आनेवाले ग्राम प्रधान मूल रैयत पर अंचलाधिकारी से संघ की ओर से मांग की गयी कि उसे कारण पृक्षा नोटिस जारी कर उनके सम्मान राशि पर रोक लगायी जाये. उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने मौजा क्षेत्र में संग्रह किए गये लगान को शीघ्र जमा करायें. उन्होंने कहा कि मौजा क्षेत्र अंतर्गत संथाल परगना एसपीटी एक्ट अधिनियम 1949 में दिये गये प्रावधान के अनुसार सरकारी संपत्ति की देखभाल करें. अगर किसी भी प्रकार का कोई सरकारी भूमि का अतिक्रमण होता है तो इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दें. मौके पर सीताराम सिंह, बाबूलाल शाही, विजय कुमार शाही, प्रफुल्ल कुमार राय, सुधीर हेंब्रम, कामदेव हाजरा, जय नारायण ठाकुर, संजय कुमार सिंह, जीतन मंडल, संतोष वर्मा, ललित नारायण वर्मा, मनभरण मंडल, रामदेव प्रसाद राय, शिवनारायण वर्मा, कामदेव झा, दिलीप हंसदा, संतू महतो, नारायण प्रसाद राउत, विनोद बरनवाल, जहांगीर मियां, रानी देवी, परमानंद सिंह, चतुर राणा, लालू रवानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >