सारवां. प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बूथ लेवल अफसर एवं सुपरवाइजरों की मैप समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अनमैप्ड इलेक्टोरल की समीक्षा की गयी. इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट नामों की सूची तैयार कर गुरुवार तक प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मैपिंग कार्य किया जाये तथा 10 दिनों के अंदर कार्य को पूरा किया जाये. उन्होंने बताया कि मैपिंग कार्य पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट रोल जारी किया जायेगा, जिसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया चलेगी. सुनवाई के दौरान मतदाताओं को 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा. उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान बूथ लेवल एजेंट के साथ भी बैठक की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई मतदाता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करेगा तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप राय, अमरेंद्र नाथ तिवारी, सुशील मरांडी, सुनील कुमार झा, आशीष दुबे सहित बूथ लेवल पदाधिकारी प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, सुमन कुमारी, नूतन यादव, सुशीला देवी, कमला देवी, रेणु देवी, मीना देवी, रिंकू देवी, सुमित्रा वर्मा, माधुरी देवी एवं सुपरवाइजर मौजूद थे.
मैप कार्य को 10 दिनों में पूरा करें : बीडीओ
सारवां प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बीएलओ की बैठक
