किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गयी जानकारी

बीडीओ की देखरेख में खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न

सारवां. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में एक दिवसीय खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव ने उन्नत और आधुनिक तरीके से खेती करने के संबंध में कृषक मित्रों को जानकारी दी. कहा कि किसान धान की फसल पर ही किसान निर्भर ना रहें. साथ ही विभिन्न फसलों में होने वाली बीमारी एवं उससे बचाव को लेकर प्रयोग करने वाले दवा के संबंध में भी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों के खेतों की मिट्टी का नमूना लाकर उसे सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराएं. मौके पर सीओ राजेश कुमार साह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो, कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार दुबे, प्रखंड सहायक तकनीकी पदाधिकारी सुषमा कुमारी, जनसेवक राकेश रोशन, मिर्ची कुमारी, देवेंद्र बरनवाल, कृषक मित्र सुरेश कुमार यादव, पंकज कुमार, पांडव मंडल, अनुज बलिया से सुनील सिंह, शंकर मंडल, अरविंद यादव, श्याम सुंदर यादव, कांग्रेस यादव, मुकेश सिंह, सीताराम यादव, परेश ठाकुर, किसान सुबास राय, गानोरी यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >