सारवां: मांगों को लेकर सहायक अध्यापक करेंगे आंदोलन

प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने की बैठक

सारवां. प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर चबूतरे पर आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक सहायक मोर्चा की प्रखंडस्तरीय बैठक सुमन कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आकलन सहायक अध्यापकों को टेट के समकक्ष मान्यता दिलाने को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गयी. इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को के के एन स्टेडियम, देवघर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके बाद 14 अप्रैल को अपने-अपने विधायकों को मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा. साथ ही सारवां व सोनारायठाढ़ी के सहायक अध्यापक जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर से मिलकर ज्ञापन देंगे. 18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा में एससी-एसटी को छूट नहीं दिये जाने को आरक्षण का घोर उल्लंघन बताया गया. इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को नियमावली में शामिल कर छूट देने तथा नीम माली की त्रुटि में सुधार करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार राय, सचिव बद्री महतो, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा सहित सुशील झा, उमेश प्रसाद वर्मा, दलचंद किस्कू, सुरेश मंडल, घनश्याम प्रसाद सिंह, सुबल दास, दुर्योधन कुमार चौधरी, राकेश कुमार राय, मनोज कुमार झा, मनोज कुमार राय, राजेंद्र हाजरा, दारा हाजरा, सुमित कुमार सिंह, भैरव दास, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >