किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन

सारवां प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपाइयों का प्रदर्शन

सारवां. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा की ओर से राज्य सरकार के किसानों के साथ वादाखिलाफी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि धरना के बाद भी यदि झारखंड सरकार नहीं जागी तो आने वाले समय में उसे पछताना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसका जीता-जागता उदाहरण बंगाल में देखा जा सकता है. उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त थाना, प्रखंड, अंचल एवं अन्य सरकारी कार्यालयों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. ज्ञापन में किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने, बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गयी. इसके अलावा किसानों को सब्सिडी पर खाद, बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः शुरू करने तथा किसानों की ऋण माफी की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने की मांग शामिल थी. साथ ही फसल बीमा योजना, पशुधन बीमा योजना सहित किसानों से जुड़ी अन्य मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया. मौके पर जिला महामंत्री सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह, संजय लाल, राजेश सिंह के साथ विभिन्न नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >