मधुपुर. सोमवार को विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्वारा बेलभरनी पूजन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी. शहर के झील तालाब में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रों की ऋचाओं के साथ बेल भरनी पूजा कर मां को आमंत्रण दिया. इसके बाद कलश में जल भरा गया. पीतल कलश में जल भरकर पुन: दुर्गा मंदिर पहुंचा. जहां कलश को स्थापित किया गया. बेलभरनी में ढाकी, शंख की ध्वनि से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
