अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर. सोशल मीडिया को लेकर बरतें विशेष सावधानी

पालोजोरी के खागा थाने में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों ने सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर चर्चा की. वहीं सदस्यों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही और अफवाहों से बचने की अपील की.

पालोजोरी . बकरीद पर्व शांतिपूर्वक संपन्न करने को लेकर शनिवार को खागा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. थाना प्रभारी मणिलाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में काफी संख्या में समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि 17 जून सोमवार को बकरीद का त्योहार मनाया जायेगा. बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए सभी समुदाय के लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है. क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे और किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकेंगे. उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है. अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर विशेष रूप से पुलिस की टैक्निकल टीम की नजर रहेगी. सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर कोई भी सूचना शेयर करने से पहले सूचना की पुष्टि कर ले. बैठक में जिप सदस्य मिसिर हांसदा, एएसआई शिशु पाल महतो, बगदाहा मुखिया गोलक बिहारी यादव, रघुवाडीह मुखिया प्रतिनिधि अबुल हसन, खागा मुखिया प्रतिनिधि गुपिन रजवार, भाकपा नेता पशुपति कोल, अनवर खान, इम्तियाज अंसारी, महेश्वर भंडारी, बंशीधर राय, हरीश महतो, 20 सूत्री सदस्य सत्तार अंसारी, लूटन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >