मिसरना से नकदी व जेवरात डकैती मामले में पांच गिरफ्तार, 15 लाख नकद व पिस्टल बरामद

डकैती से ढाई लाख अधिक रकम पुलिस ने किया बरामद

मधुपुर. थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में पिछले 16 अक्तूबर की रात को हुई भीषण डकैती कांड का पटाक्षेप हो गया है. पुलिस ने लूट के 15 लाख नकद, घटना में प्रयुक्त स्काॅर्पियो, दो देसी पिस्टल, एक लोडेड देसी कट्टा व आठ कारतूस बरामद किया है. साथ ही विभिन्न जगहों में छापेमारी कर पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि डकैती के बाद एसपी के निर्देश पर मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था. इसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता शंकर कुमार रजक ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरिडीह जिले के गांडेय थाना अंतर्गत चेंगरबाद गांव में छापेमारी कर विक्रम कुमार ठाकुर को पकड़ा व उसके घर से स्कॉर्पियो वाहन को बरामद किया. इसके बाद मधुपुर थाना क्षेत्र के गांगोमारनी में रहमत अंसारी के घर छापेमारी कर लूटे गये नकदी के साथ उसे पकड़ा. इसी गांव में एक अन्य फरार आरोपी के घर भी छापेमारी कर पिस्टल के साथ नकदी बरामद किया. इसके अलावा कांड में संलिप्त बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी मो सुल्तान उर्फ रॉकी, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के टटकजोरी निवासी रिजवान अंसारी व इसी थाना क्षेत्र के बिरसिंहडीह निवासी सुल्तान अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चार आरोपियों के घर से कुल 15 लाख नकद बरमाद कर लिया. वहीं, 7.65 एमएम का 8 जिंदा कारतूस, दो देसी पिस्टल व एक कट्टा भी बरामद किया. एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि डकैती कांड कांड को 10 से 12 अपराधियों ने अंजाम दिया था. पुलिस ने लूटे गये नगदी को बरामद कर लिया है. जबकि जेवरात की बरामदगी नहीं हो पायी है. सभी अपराधियों की पहचान हो गयी है. अपराधी अपने घर से फरार है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. उन्होंने अधिक राशि बरामदगी पर बताया कि घर वाले लूटे गये राशि का आंकलन कर रहे है. बताया जाता है कि कांड के सरगना सुल्तान उर्फ रॉकी व एक फरार आरोपी बताया जाता है. पुलिस ने रिजवान के घर से दो पिस्टल व सुल्तान के घर से एक देसी कट्टा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी व छापेमारी में कांड के अनुसंधानकर्ता शंकर कुमार रजक के अलावे मारगोमुंडा थाना प्रभारी तरुण बाखला, सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार, मधुपुर के एसआई शौकत खान, करौं के एसआई संदीप कुमार भगत, पाथरोल के एसआई अशोक कुमार यादव, मारगोमुंडा के एसआई शशि कपुर, बुढ़ैई थाना के मो शकील अहमद समेत जवान शामिल थे. बताते चले कि पुलिस ने डकैती गये राशि से ढाई लाख अधिक रकम बरामद दिखाया है. गृहस्वामी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में साढ़े बारह लाख नकदी व सात लाख के जेवरात का जिक्र है. हालांकि अभी मामले में और अधिक राशि के बरामद होने की संभावना है. क्योंकि घटना के बाद अपराधियों ने रकम व जेवरात का बंटवारा कर लिया था. जिसके बाद अब भी पांच से सात अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है. जिनसे लूटे गये राशि बरामद होने की संभावना है. बताया जाता है कि लूटे गये राशि का सही आंकलन नही हो पाया था.

हाइलार्ट्स : डकैती से ढाई लाख अधिक रकम पुलिस ने किया बरामद

क्या था पूरा मामला

डकैतों ने मिसरना गांव में 16 अक्तूबर की रात को साढे आठ बजे सीताराम मंडल के घर में धावा बोलकर 12. 50 लाख नगद व सात लाख का जेवरात लूट लिया. डकैती में सादे रंग के स्कार्पियो का प्रयोग किया था. अपराधी की संख्या 10- 12 था. पूरा घटना क्रम सीताराम मंडल के घर में लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने गृहस्वामी सीताराम मंडल के बयान पर मधुपुर थाना में डकैती का मामला दर्ज किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >