Deoghar News : देवघर में ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल से परखी तैयारी

ईद और रामनवमी को लेकर देवघर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है. दोनों त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है.

वरीय संवाददाता, देवघर : ईद और रामनवमी को लेकर देवघर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है. दोनों त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है. किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव की स्थिति से निबटने के लिए पुलिस ने डाबरग्राम पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस मॉक ड्रिल में पुलिस टीम को दो टुकड़ियों में विभाजित कर संभावित उपद्रवी परिस्थितियों से निबटने का अभ्यास कराया गया. अभ्यास के दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि यदि किसी स्थान पर असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस किस तरह त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित करेगी. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस बल हर परिस्थिति में तत्पर और सक्षम रहे. त्योहारों के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है. खासकर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जायेगी. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस की मीडिया सेल सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. इस मॉक ड्रिल में मुख्यालय डीएसपी वैंकटेश कुमार, सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी, सार्जेंट श्याम बिहारी प्रसाद सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. हाइलाइट्स डाबरग्राम पुलिस लाइन में दो टुकड़ियों में बांटकर की गयी मॉक ड्रिल संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल व सीसीटीवी से होगी निगरानी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को विशेष सतर्कता के निर्देश अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >