स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने पर कार्रवाई, प्राचार्यों की भी तय होगी जवाबदेही

एसपी के निर्देश पर सीसीआर डीएसपी और यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

संवाददाता, देवघर. स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर देवघर पुलिस ने सतर्कता के लिए वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. विभाग ने स्कूलों में संचालित और आउटसोर्सिंग से चल रहे वाहनों की जिम्मेवारी स्कूल प्राचार्यों पर भी तय करने की दिशा में पहल शुरू की है. इधर मंगलवार को एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया. मंगलवार को इस अभियान का नेतृत्व सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद और यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया.

जांच के दौरान एसकेपी विद्याविहार, संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर और सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल रिखिया की स्कूली बसों, वाहनों और टेंपो की गहन जांच की गयी. पुलिस अधिकारियों ने संबंधित स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को ओवरलोड कर वाहनों का परिचालन न हो. अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जांच के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने और क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने की हिदायत दी. पुलिस ने साफ कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले बस, टेंपो व अन्य स्कूली वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी .पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगा, ताकि स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके य.

हाइलाइटर.

पुलिस के विशेष जांच अभियान में कई स्कूलों की बसों व टेंपो की हुई जांचक्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने की हिदायत दी

स्कूल प्राचार्यों की भी जवाबदेही तय करने की दिशा में विभाग ने की पहल

नियम का उल्लंघन करने पर चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >