मिसरना डकैती कांड में फरार अपराधियों की धर पकड़ में लगी है पुलिस

मधुपुर: पुलिस फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही

मधुपुर. थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में दस दिन पूर्व हुए डकैती कांड का उद्भेदन के बाद पुलिस फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि सीताराम मंडल के घर हुए डकैती कांड में 10 से 12 की संख्या में अपराधी संलिप्त थे. पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए अब तक पांच अपराधी को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि लूट में प्रयुक्त स्काॅर्पियो के अलावा तीन पिस्टल, आठ गोली व लूटे गये 15 लाख नकद भी बरामद कर लिया है. डकैती कांड में दो सरगना था. जिसमें एक अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है. जबकि पुलिस ने गिरिडीह जिले के गांडेय थाना अंतर्गत चेंगरबाद गांव से विक्रम कुमार ठाकुर, मधुपुर थाना क्षेत्र के गांगोमारनी में रहमत अंसारी, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी मो. सुल्तान उर्फ रॉकी, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के टटकजोरी निवासी रिजवान अंसारी व इसी थाना क्षेत्र के बिरसिंहडीह निवासी सुल्तान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस ने कांड में शामिल अन्य सभी अपराधियों को चिह्नित कर लिया है, लेकिन अपराधी अपने घर से फरार बताया जाता है. सभी अपराधी जहां-तहां शरण लिये हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >