कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरे बहुरंगी संस्कृति के रंग

मारगोमुंडा के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय चेतनारी में कार्यक्रम आयोजित

मारगोमुंडा. पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय चेतनारी में शनिवार को सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने गुजरात, राजस्थान, झारखंड, बिहार और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा, कला, लोकगीत एवं पेंटिंग का प्रदर्शन किया. विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर दिखा. छात्रों ने अलग-अलग राज्यों की विशेषताओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. गुजरात और राजस्थान के लोकगीतों की मधुर धुन, झारखंड की पारंपरिक झलक, बिहार की सांस्कृतिक विरासत तथा दक्षिण भारतीय कला और खानपान की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डाॅ अशफाक आलम ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, आपसी सम्मान और विविधता में एकता की भावना मजबूत होती है. मौके पर सहायक शिक्षक संजय किशोर, खुर्शीद आलम, मो मुजफ्फर हुसैन, चांदनी जबीन, मो मंसूर आलम, इकरामुद्दीन समेत ग्रामीण व अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >