प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

करौं व पाथरोल में भाजपा का विशेष आयोजन

करौं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मधुपुर, बुढ़ैई, पाथरोल व करौं मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाथरोल मां काली मंदिर परिसर व करौं के बाबा कर्णेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. कार्यकर्ताओं ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व राष्ट्रहित में उनके निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है. गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेकों जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने देश के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाया है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं प्रधानमंत्री जी का संकल्प विकसित भारत है. जिसे पूरा करने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनके साथ खड़ा है. मौके पर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी गंगानारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अधीर भैया, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पोद्दार, करौं मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, रवि रवानी, नंदलाल तिवारी, दिलीप यादव, पुतुल हलदार, सुनीता जायसवाल, रूपेश सिंह, मदन चक्रवर्ती, रुपेश सिंह, सूरज भान यादव, रूपेश साह, राहुल चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >