विधि संवाददाता, देवघर हाइकोर्ट रांची के जस्टिस सह जोनल जज सुजीत नारायण प्रसाद रविवार को व्यवहार न्यायालय देवघर पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद न्याय सदन में आयोजित जागरूकता शिविर में पारा लीगल वाॅलंटियर को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पीएलवी की महती भूमिका होती है. विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी को जन-जन तक पीएलवी पहुंचते हैं. जोनल जज ने पीएलवी को पहचान के लिए जैकेट देकर सम्मानित किया. इसके अलावा मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस में उन्होंने एक दावाकर्ता को चेक दिया, जो बीमा कंपनी की ओर से कोर्ट में दाखिल किया गया था. इसके बाद सिविल कोर्ट परिसर स्थित नर्सरी में पौधारोपण किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निशित बारा, पीएलवी सुभाष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका अहम : जोनल जज
देवघर में जोनल जज सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पारा लीगल वाॅलंटियर्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए | Prabhat Khabar Network