लायंस क्लब ने छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मधुपुर: पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों के बीच किया पौधा वितरित

मधुपुर. शहर के रामयश रोड स्थित श्रीधर क्लासेस के विद्यार्थियों के बीच लायंस क्लब के सदस्यों ने लायंस वर्ल्ड एनवायरनमेंट सर्विस वीक के तहत इंडोर प्लांट वितरण व पर्यावरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सर्विस चेयरपर्सन महेश बथवाल ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. छोटे-छोटे प्रयास जैसे पौधारोपण और पौधों की देखभाल से हम प्रकृति को सुरक्षित रख सकते है. विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया. श्रीधर क्लासेस के निदेशक अरविंद मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते है. क्लब के सदस्यों ने छात्रों को इंडोर पौधे वितरित किया और उन्हें पौधों के महत्व, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक, सचिव विजय आनंद लच्क्षीरामका, सह सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >