Deoghar News : बाबा मंदिर जाने वाले मार्गों के किनारे लगाये जायेंगे खंभे, 17 लाख रुपये होंगे खर्च

बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों के किनारे जीआइ पोस्ट लगाये जायेंगे. जीआइ पोस्ट एक तरह का खंभा है, इससे अतिक्रमण नहीं होगा.

संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों के किनारे जीआइ पोस्ट (गैलवेनाइज्ड आयरन) लगाये जायेंगे. जीआइ पोस्ट एक तरह का खंभा है, जिसे अतिक्रमण से बचाने के लिए सड़क किनारे लगाये जाते हैं. मंदिर जाने वाले दो मार्गों में यह जीआइ पोस्ट लगाये जायेंगे. सम्राट होटल चौक से सरदार पंडा लेन होते हुए मंदिर के वीआइपी गेट तक कुल 150 मीटर खंभे लगाये जायेंगे, जबकि दूसरे मार्ग मानसरोवर फुटओवरब्रिज से सरदार पंडा लेन चौक तक 140 मीटर फुट ओवरब्रिज के नीचे सड़क किनारे खंभे लगाये जायेंगे. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के फंड से कुल 17 लाख रुपये की लागत से खंभे लगाने में खर्च किये जायेंगे. एनआरइपी के माध्यम से निर्माण कार्य किया जायेगा. विभाग ने टेंडर निकाल दिया है. एक महीने के अंदर काम पूरा कर लिया जायेगा. एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता दीवाकर चौधरी ने बताया कि सरदार पंडा लेन व फुट ओवरब्रिज के नीचे कई लोग दुकानें के आगे काउंटर, टेबल व बेंच लगाकर रास्ते को अतिक्रमण कर लेते हैं. इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है. जीआइ पोस्ट दुकानों का रास्ता छोड़कर शेष भाग में आगे लगाये जायेंगे. यह बिल्कुल नाले पर स्लैब ढालकर लगा दिये जायेंगे. इससे दुकान बाधित भी नहीं होगा व दुकानों के रास्ते खुले रहेंगे. जीआइ पोस्ट लग जाने से कोई दुकान का काउंटर, टेबल, बेंच आदि नाले पर बढ़ाकर नहीं लगा पायेंगे. इससे सड़क पूरी तरह चौड़ी हो जायेगी. हाइलाइट्स सरदार पंडा लेन से वीआइपी गेट व फुट ओवरब्रिज के नीचे लगेगा खंभा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >