सोनारायठाढ़ी: रेल पटरी पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

युवक का शव को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया बरामद

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-दुमका रेलवे पटरी पर सबेजोर गांव के पास बुधवार की सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, सुबह पटरी पर शव देखकर सनसनी फैल गयी. क्षत-विक्षत शव देखकर लोग स्तब्ध रह गये. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना सोनारायठाढ़ी थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की. इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सिमरा गांव के इम्तियाज अंसारी (23) के रूप में की है. बताया गया कि मृतक इम्तियाज अंसारी बीते ग्यारह जनवरी को चार साल बाद जेल से जमानत पर बाहर आया था, मृतक पर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय से दस साल की सजा हुई थी. घटना को लेकर परिजनों ने बताया की घटना को कोई जानकारी हमलोगों को नहीं है, जेल से आने के पास अधिक समय अकेले में बिताता था, 2020 में मृतक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज था. वहीं, सोनारायठाढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. हाइलार्ट्स : पॉक्सो एक्ट का था आरोपी, 11 जनवरी को जमानत पर आया बाहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >