मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदा यात्री, घायल

मधुपुर में अप हावड़ा- नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे रेलयात्री का मोबाइल उचक्कों ने छीन

मधुपुर. अप हावड़ा- नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे रेलयात्री का मोबाइल उचक्कों ने छीन लिया. घटना के बाद मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए रेल यात्री ट्रेन से कूद पड़ा, जिसके कारण वह रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में घंटों पड़ा रहा. यात्री की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए व इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रैंक प्वाइंट के पास उचक्कों ने यात्री का मोबाइल छीन लिया. इस दौरान यात्री ने चोर को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन के कूद पड़ा. जिस कारण यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ को दी. सूचना पाकर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी ने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में रेफर कर दिया. बताया जाता है कि हावडा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से बिहार सिवान जिला के दुधरा गांव निवासी गणेश कुमार हावड़ा से पटना जा रहे थे. इस दौरान मधुपुर से ट्रेन खुलने के बाद जैसे ही ट्रेन रेलवे सेटिंग गुजर रही थी. तभी मोबाइल चोरों ने उसके हाथ में डंडा मार कर मोबाइल गिरा दिया. जिसकी इसके बाद उसने मोबाइल को लपकने के लिए कूद पड़ा. हाइलार्ट्स : अप हावड़ा- नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >