Deoghar News : जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की शिकायतें

डीसी के निर्देश पर शनिवार को जनशिकायत कोषांग प्रभारी ओम प्रियदर्शी ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी के निर्देश पर शनिवार को जनशिकायत कोषांग प्रभारी ओम प्रियदर्शी ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व नगर क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. लोगों ने भूमि अर्जन, मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली बिल माफी, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन तथा आवास योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करायीं. प्रभारी अधिकारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिया. कई मामलों का निबटारा मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य मामलों में भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट डीसी कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिये गये. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाये. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, एपीआरओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >